फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विश्वविद्यालय की स्थापना को उप मुख्यमंत्री ने दी सहमति

विश्वविद्यालय की स्थापना को उप मुख्यमंत्री ने दी सहमति

Thu, 28 Feb 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की स्थापना को उप मुख्यमंत्री ने दी सहमति
सहारनपुर। पुवांरका में विश्व विद्यालय की स्थापना के लिए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सहमति दे दी है। इस जगह को उपयुक्त स्थान बताते हुए प्रशासन ने उप मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट भेजी थी। सांसद राघव लखनपाल शर्मा का कहना है कि पुवांरका में विश्व विद्यालय की स्थापना के लिए जिलाधिकारी से वार्ता की थी। प्रशासन ने शासन को अपनी रिपोर्ट भेज दी थी। इस संबंध में उनकी उपमुख्यमंत्री से दूरभाष पर बातचीत हुई, जिन्होंने पुवांरका में जगह को उपयुक्त मानते हुए अनुमोदन को मुख्यमंत्री को भेज दिया। उप मुख्यमंत्री तीन या चार मार्च को सहारनपुर आकर विश्वविद्यालय की स्थापना का शुभारंभ कर सकते हैं। उधर, दो दिन पूर्व पुवांरका में विश्वविद्यालय बनवाने के लिए विधायक प्रदीप चौधरी, ब्रिजेश सिंह, देवेंद्र निम और पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने मंडलायुक्त से मुलाकात की थी। उन्होंने पुवांरका में विश्व विद्यालय स्थापित कराने के लिए अनापत्ति पत्र देने के लिए कहा था। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री से दूरभाष पर वार्ता कर आचार संहिता लगने से पहले विश्व विद्यालय निर्माण का शुभारंभ करने का अनुरोध किया, जिस पर उप मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति प्रदान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed