{"_id":"5c76dc14bdec2232285b1b38","slug":"21551293460-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर दी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर दी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान कर दी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि
सहारनपुर। डेरा सच्चा सौदा की साध संगत ने रक्तदान करके पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहर में कुल चार ब्लड बैंकों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 146 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविरों की समाप्ति तक लोग रक्तदान करने के लिए पहुंचते रहे।
एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने डेरा सच्चा सौदा की परंपरा के अनुसार रिबन जोड़कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। तारावती ब्लड बैंक में कुल 36 यूनिट, सिटी ब्लड बैंक में 50 यूनिट, बालाजी चैरिटेबिल ब्लड बैंक में 46 यूनिट और एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 14 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में बॉबी, डॉ. राजकुमार, भारती, सोनू, सुखदेव, राहुल, रूबी, शेर सिंह, सुलेख चंद्र, मांगेराम, अंकुर, करण सिंह, डॉ. अरविंद, संदीप फौजी, मुकेश, रोश रंगैल, मैनपाल, सुभाष, धर्मवीर, कदम सिंह, महावीर सिंह, डॉ. रविंद्र, सीमा, शशी, सुंदरी, मुस्कान, गुलशन, नीलम, रेखा आदि मौजूद रहीं।