{"_id":"5c743a5bbdec2273934e2515","slug":"21551120987-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा की तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। श्री जगन्नाथ रथयात्रा समिति के तत्वावधान में निकाली जाने वाली रथयात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 27 फरवरी को अग्रवाल धर्मशाला से प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी।
घंटाघर स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में समिति के चेयरमैन भारत कर्णवाल ने कहा कि श्री जगन्नाथ रथयात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोषाध्यक्ष रम्मी धवन ने कहा कि आयोजन के दौरान प्रभु को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। श्रद्धालु अपने घर से मिट्टी की हांडी में व्यंजन और स्वागत के लिए फूलों का हार लेकर आएं।
अध्यक्ष संजय कर्णवाल ने कहा कि 27 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रभु अग्रवाल धर्मशाला में विराजमान होंगे। भजन-कीर्तन के बाद प्रभु को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। दोपहर एक बजे रथयात्रा शुरू होगी, जो मोरगंज बाजार, शहीद गंज बाजार, चौकी सराय, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक होते हुए शाम साढ़े चार बजे घंटाघर पहुंचेगी। यहां भी प्रभु को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। कोर्ट रोड पर प्रभु की महा आरती उतारी जाएगी। शाम के समय आवास-विकास स्थित हरि मंदिर पहुंचकर यात्रा संपन्न होगी। इस दौरान संजीव शर्मा, प्रवेश धन, संजीव कर्णवाल, अर्जुन कर्णवाल, विनीत कर्णवाल, बंटी सिधाना, शुभ सिधाना, बिट्टू बजाज, नानू सिधाना, मोनू कपूर और अर्पित शर्मा मौजूद रहे।