फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   काजी परिवार की एकता से बदलेंगे चुनावी समीकरण

काजी परिवार की एकता से बदलेंगे चुनावी समीकरण

Tue, 26 Feb 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
काजी परिवार की एकता से बदलेंगे चुनावी समीकरण
सहारनपुर। काजी रशीद मसूद और इमरान मसूद के बीच राजनीतिक तल्खियां दूर हो गई हैं। आगामी लोकसभा चुनाव इमरान मसूद लड़ेंगे और उनका साथ काजी रशीद मसूद और उनके बेटे शाजान मसूद देंगे। काजी परिवार की एकता से चुनावी समीकरणों में बदलाव के संकेत देखे जा रहे हैं। इसका असर सिर्फ सहारनपुर सीट पर नहीं, बल्कि कैराना लोकसभा सीट पर भी देखने को मिल सकता है। क्योंकि कैराना लोकसभा क्षेत्र में शामिल नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्र सहारनपुर जनपद में हैं और यहां पर काजी परिवार की अच्छा प्रभाव बताया जाता है।
विज्ञापन

सोमवार को ही शहर में अंबाला रोड पर कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के आवास पर बैठक हुई, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद और उनके बेटे शाजान मसूद तथा पौत्र शायान मसूद ने पहुंचकर पुराने सभी विवाद समाप्त कर लिए। काजी रशीद मसूद ने इमरान मसूद और शाजान मसूद के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में इमरान को जिताने की अपील की। सात साल बाद काजी परिवार में एकता हुई। अब इस परिवार की एकता को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सपा-बसपा गठबंधन को भी नए सिरे से अपनी रणनीति बनानी होगी, तो भाजपा अपने हिसाब समीकरण साधने होंगे।
विज्ञापन

साधे जाएंगे जातीय समीकरण
आगामी चुनाव के लिए सपा-बसपा गठबंधन में अनुसूचित जाति और मुस्लिम मतदाताओं का गठजोड़ मजबूत माना जा रहा था। अभी तक काजी रशीद मसूद भी बसपा में ही थे, लेकिन काजी परिवार एकजुट होने से इमरान मसूद इसी प्रयास में रहेंगे कि आगामी चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं को एकजुट कर अपने पक्ष में किया जाए। इसके साथ ही इमरान मसूद ने समय समय पर भीम आर्मी का साथ दिया था, जिससे उनका प्रयास रहेगा कि अनुसूचित जाति के मतदाताओं को लुभाया जा सके। यदि इमरान मसूद अपने प्रयास में कामयाब हो जाते हैं, तो चुनावी समीकरण बदले नजर आएंगे। क्योंकि सहारनपुर सीट पर 17 लाख मतदाताओं में से करीब 6 लाख मुस्लिम और तीन लाख अनुसूचित जाति के मतदाता बताए जाते हैं। यह भविष्य तय करेगा कि काजी परिवार अपनी रणनीति में कितना कामयाब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो फिर होगा हसन परिवार से मुकाबला
2018 में कैराना लोकसभा के उपचुनाव में रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा की मृगांका सिंह चुनाव हारी थीं। उस चुनाव में बसपा और कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी नहीं उतारा गया था। इससे पहले 2009 के लोकसभा चुनाव की बात करें, तो तब शाजान मसूद ने सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था, तो उस दौरान तबस्सुम हसन बसपा प्रत्याशी थीं। अब आगामी चुनाव में सपा-बसपा के गठबंधन में कैराना लोकसभा सीट सपा के खाते में गई है। कैराना से समाजवादी पार्टी की तरफ से सांसद तबस्सुम हसन अथवा उनके बेटे विधायक नाहिद हसन को प्रबल प्रत्याशी माना जा रहा है। यदि सपा ने हसन परिवार को चुनाव में उतारा, तो कैराना लोकसभा क्षेत्र में शामिल नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्र को लेकर फिर से काजी परिवार से मुकाबला होगा। क्योंकि कैराना से कांग्रेस जिसे प्रत्याशी बनाएगी, काजी परिवार उस प्रत्याशी को नकुड़ और गंगोह विधानसभा में जिताने का भरसक प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed