{"_id":"5c69a815bdec22737f7338a7","slug":"21550428181-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रथ -- दुश्मनों को मिले करारा जवाब, जनसंख्या नियंत्रण पर बने कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रथ -- दुश्मनों को मिले करारा जवाब, जनसंख्या नियंत्रण पर बने कानून
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ महा संग्राम रविवार सुबह सहारनपुर पहुंचा। आधी आबादी, फर्स्ट वोटर और एक दिन के प्रधानमंत्री ने खुलकर अपनी बात रखी, तो प्रमुख पार्टियों के पदाधिकारियों के बीच राजनीतिक चर्चा के दौरान भी जनता की तरफ से कई मुद्दे उछाले गए, जिन पर नेताओं ने अपनी अपनी राय रखी।
रविवार सुबह ठंडे मौसम के बीच महासंग्राम का रथ घंटाघर पर पहुंचा तो चाय की चुस्कियों के साथ लोगों ने खुलकर अपने मन की बात रखी। किशनपुरा निवासी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि देश से बेरोजगारी खत्म होनी चाहिए। साथ ही शहर सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। पठानपुरा निवासी साजिद खान ने कहा कि देश के वीर जवानों की शहादत का बदला पाकिस्तान को करारा जवाब देकर लिया जाए।
इसके बाद महासंग्राम रथ चकराता मार्ग स्थित कंपनी गार्डन पहुंचा, वहां, भाजपा के पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। आज तक किसी सरकार ने इतना काम नहीं किया।
विज्ञापन
सराफा बाजार निवासी ममता भारद्वाज ने कहा कि सड़क से गंदगी के ढेर हटने चाहिए। सहारनपुर के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाई जाएं। मोहल्ला चंद्रनगर निवासी इंदु भाटिया ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनना चाहिए। राघवपुरम निवासी विजय जैन ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रखा जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए। घंटाघर के डेरी कारोबारी अमित गुलाटी ने कहा कि जाम से निजात मिले। नवाबगंज चौक निवासी कमलेश गहलोत ने कहा कि देश सबसे पहले बेरोजगारी खत्म होनी चाहिए। रंजीव नगर निवासी राकेश नरूला ने जम्मू-कश्मीर के हालात पर कहा कि धारा 370 खत्म होनी चाहिए। ताकि जम्मू-कश्मीर में बड़े-बड़े उद्योग स्थापित हों और वहां से बेरोजगारी खत्म हो सके।
वहीं, शाम पांच बजे हकीकतनगर स्थित पार्क में चुनावी मुद्दों पर चर्चा हुई। उसमें भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन, आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य योगेश दहिया, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आरती शर्मा और कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गणेशदत्त शर्मा ने अपनी अपनी बात रखी तथा एक दूसरे पर राजनीतिक तीर चलाए। वहां मौजूद लोगों ने भी खुलकर अपनी बातें रखीं तथा विकास और सुरक्षा पर नेताओं को गंभीर होने की बात कही। इस दौरान किसी ने कहा कि विकास नहीं हुआ, तो किसी ने कहा हुआ है।
आधी आबादी को चाहिए सुरक्षा और विकास
दोपहर में कोर्ट रोड पर महिलाओँ के मुद्दे पर चर्चा हुई। नीलम सिंघल, निशी जैन, रूबिका और सीमा माहेश्वरी ने कहा कि सबसे जरूरी सुरक्षित माहौल चाहिए। अपराध पर अंकुश लगे, विकास कार्य होने चाहिए। वहीं, डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग खिलाडी आस्था पाहवा सहित अन्य युवाओं ने कहा कि सहारनपुर को खेल क्षेत्र में अभी बहुत सी जरूरते हैं। देहात क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए उचित सुविधाएं मिलनी चाहिएं।