{"_id":"5c69a7f7bdec2254606a73c5","slug":"21550428151-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग के किनारे प्लाट में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग के किनारे प्लाट में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनौत्री राजमार्ग के पास खाली प्लाट में करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। काफी देर बाद शव की शिनाख्त अरुण पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव जंधेडी थाना नानौता के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार की शाम करीब पांच बजे नानौता क्षेत्र में दिल्ली यमुनौत्री राजमार्ग से दुग्ध फैक्ट्री को जाने वाली सड़क के पास एक खाली प्लाट में लगभग 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पर क्षेत्र के सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली गई लेकिन शव की पहचान संबंधी कोई कागजात नहीं मिला। इसके बाद व्हाट्सएप पर उसका फोटो वायरल किया गया। तो उसकी पहचान अरुण पुत्र चंद्रपाल निवासी जंधेड़ी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को खाली प्लाट में सल्फास के तीन चार खाली रैपर, पानी की खाली बोतल, शराब का एक खाली पव्वा पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की दिशा तय होगी। उधर, परिजनों का कहना है कि अरुण एक दिन पूर्व घर से निकला था। वह किसी बात को लेकर तनाव में चल रहा था।