फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   व्यापारियों ने प्रदर्शन कर एडिशनल कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा

व्यापारियों ने प्रदर्शन कर एडिशनल कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा

Sun, 20 Jan 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने प्रदर्शन कर एडिशनल कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा
व्यापारियों ने प्रदर्शन कर एडिशनल कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

सहारनपुर। व्यापारी उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार को प्रदर्शन कर एडिशनल कमिश्नर विनय अस्थाना को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद अधिकारियों को अपनी मानसिकता बदलनी होगी।

शनिवार को प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने आरोप लगाया कि वेट अधिनियम में कर निर्धारण सुनवाई के दौरान व्यापारी का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि छोटा और मध्यम व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका अदा करता है। जिला महामंत्री अनित गर्ग और हर्ष डाबर ने आरोप लगाया कि पंजीकृत व्यापारियों के माल को जांच के नाम पर नियम विरुद्ध रोका जा रहा है। प्रेम सागर ग्रोवर, रजत मित्तल, सरदार गुरदीप सिंह मोटी, रमन वर्मा, विनीत विरमानी आदि ने भी विचार रखे। एडिशनल कमिश्नर विनय अस्थाना ने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान नरेंद्र गर्ग, अनूप मित्तल, नरेंद्र सिंह, सतीश चावला, योगेश चौधरी, विजय मणि शर्मा, गौरव गोयल, मोहम्मद आरिफ खान, मोहम्मद बिलाल, राजेश सूरी, मनोज गर्ग, शेखर कर्णवाल, राजेश पाहवा, प्रमोद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed