{"_id":"5c2d0522bdec2257171e88ec","slug":"21546454306-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 जनवरी को हो सकती है बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 जनवरी को हो सकती है बूंदाबांदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मौसम का मिजाज लगातार रंग बदल रहा है। तीन दिन पूर्व जहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। अनुमान है कि छह जनवरी को बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिसके बाद ठंड परेशान करेगी।
मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला में बुधवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते तीन दिन में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई है, क्योंकि तीन दिन पूर्व न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस चल रहा था। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आसमान में घटा रहने पर तापमान में वृद्धि होती है। वहीं, यह भी अनुमान है कि आगामी छह जनवरी को जिले में बूंदाबांदी हो सकती है। बूंदाबांदी होने के बाद सर्दी और बढ़ने वाली है। उधर, तापमान में वृद्धि के बावजूद ठंड कम नहीं हो सकी है, क्योंकि शीत लहर चल रही है, जो परेशानी बढ़ा रही है। इसके साथ ही मंगलवार सुबह कोहरा भी रहा। कड़ाके की ठंड के कारण शहर में रेलवे स्टेशन, बस अड्डा सहित प्रमुख स्थानों पर लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। रेलवे रोड पर खुले में रहने वाले असहाय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।