फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर निगम के नलकूपों पर लगे सोलर पैनल हुए फेल

नगर निगम के नलकूपों पर लगे सोलर पैनल हुए फेल

Sat, 24 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के नलकूपों पर लगे सोलर पैनल हुए फेल
सहारनपुर। नलकूपों को सोलर से चलाने की नगर निगम की योजना फ्लॉप साबित होती नजर आ रही है। क्योंकि जिन चार नलकूपों पर सोलर पैनल लगाए गए थे, उनमें से तीन नलकूपों पर सोलर पैनल बंद पड़े हैं, जबकि एक नलकूप पर चल रहा है जो ठीक से काम नहीं कर रहा है। ऐसे में लाखों रुपये के सोलर पैनल नलकूपों पर लगने के बावजूद धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में नगर निगम के कुल 117 नलकूप हैं, जिनसे शहर भर में पानी की सप्लाई होती है। इतनी बड़ी संख्या में नलकूपों पर टैंक में पानी भरने के लिए बड़ी बड़ी मोटर चलानी पड़ती हैं। बिजली के खर्च को कम करने के लिए नगर निगम ने नलकूपों को सोलर से संचालित करने की योजना बनाई थी। सोलर पैनल लगाने का जिम्मा एक कंपनी को दिया गया था। पहले चरण में करीब आठ महीने पहले शहर के चार नलकूपों पर सोलर पैनल लगाए गए, जिनमें मातागढ़, नुमाइश कैंप तथा हकीकतनगर के दो नलकूप शामिल हैं। जलकल अनुभाग के एक्सईएन एसके गर्ग ने बताया कि चार में से तीन नलकूपों पर सोनल पैनल बंद पड़े हैं। मातागढ़ के नलकूप पर सोलर के चालू होने की बात कही जा रही है। मगर हकीकत यह है कि वहां भी ठीक से काम नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

--------------------------------
पावर बैकअप नहीं लगाए
जलकल अनुभाग के एक्सईएन एसके गर्ग ने बताया कि नलकूपों पर लगाए गए सोलर पैनल बिना बैटरी के चलने वाले हैं। यह पैनल तभी तक काम करते हैं, जब तक धूप रहती है। यदि बैटरी लगी हो तो वह दिन भर चार्ज होकर रात में या फिर जरूरत के किसी भी समय नलकूप को चलाया जा सकता है, मगर नलकूपों पर लगाए गए सोलर पैनल के साथ पावर बैकअप के लिए बैटरी नहीं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
खर्च की बात टाल गए जेई
सोलर पैनल के कार्य को देख रहे जेई श्यामबिहारी अग्रहरि से जब सोलर पैनल पर आए खर्च के बारे में पूछा गया तो वह बात को टाल गए। उन्होंने बताया कि चारों सोलर पैनल कुछ समय पहले काम कर रहे थे। यदि अब किसी नलकूप पर सोलर पैनल काम नहीं कर रहा है तो उसे दिखवाया जाएगा।

--------------------------------
नलकूपों पर लगे सोलर पैनल
कुछ समय पहले हमने नलकूपों का दौरा किया था तो सोलर पैनल चालू मिले थे। अब सोलर पैनल के बंद होने की मुझे जानकारी नहीं है। संबंधित इंजीनियर से इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। यदि सोलर पैनल काम नहीं कर रहे हैं तो उन्हें चालू कराया जाएगा।
- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed