फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अखाड़ों के खलीफाओं को पगड़ी बांध किया सम्मानित

अखाड़ों के खलीफाओं को पगड़ी बांध किया सम्मानित

Sun, 23 Sep 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
अखाड़ों के खलीफाओं को पगड़ी बांध किया सम्मानित
अखाड़ों के खलीफा को पगड़ी बांध किया सम्मानित
विज्ञापन

नकुड़। मोहर्रम की 11 तारीख को हजरत इमाम हुसैन की याद में नगर के मुस्लिम सुन्नी समुदाय के लोगों ने अखाड़ा निकालकर हैरतअंगेज करतब दिखाए। पुलिस प्रशासन की ओर से पांचों अखाड़ों के खलीफाओं को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। सुरक्षा दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

शनिवार को नगर में मोहर्रम के जुलूस में नगर के पांचों अखाड़ों मुलहठी, चक्र, गदका, लाठी, बल्लम, तलवार आदि से खेलकर हैरतअंगेज करतब दिखाये। अखाड़ा बंजारान के खलीफा मोहम्मद अहमद, इसरार निजामी, रियासत निजामी, सभासद अरशद निजामी, पूर्व सभासद इनाम निजामी ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का सम्मान किया। सभी अखाड़े अपने-अपने स्थान से चलकर पुराना स्टैंड पर एकत्रित हुए। जहां पर सभी अखाड़ों के खलीफा ने सलामी पेश करते हुए अखाड़े का जुलूस आगे रवाना किया। इसके बाद जुलूस नगर के जनक बाजार, सदर बाजार, मेन बाजार, पुरानी मंडी, तहसील रोड से होते हुए कोतवाली में पहुंचकर सम्पन्न हुआ। कोतवाली में कोतवाल मुकेश गौतम ने पांचों अखाड़ों के खलीफाओं को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। जुलूस के साथ सुरक्षा की दृष्टि से सीओ यतेंद्र नागर और कोतवाल मुकेश गौतम के नेतृत्व भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। इस दौरान राव साबिर, गुफरान कुरैशी, अर्सलान खान, दिलदार खान, रिजवान अंसारी, दिलशाद, शाहरुख निजामी, नसीम अहमद, असद निजामी, राव फारूक, राव शमशाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed