{"_id":"5ba691f8867a55019f2c90d7","slug":"21537643000-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी दुनिया में बढ़ रही निरंकारी मिशन के प्रति जिज्ञासा: चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी दुनिया में बढ़ रही निरंकारी मिशन के प्रति जिज्ञासा: चौधरी
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरंकारी मिशन के प्रति बढ़ रही जिज्ञासा : चौधरी
सहारनपुर। संत निरंकारी मंडल के जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी ने कहा कि देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में निरंकारी मिशन के प्रति लोगों में जिज्ञासा बढ़ रही है।
देहरादून रोड स्थित सत्संग भवन में आयोजित कार्यक्रम में कुलभूषण चौधरी ने कहा कि 24 सितंबर को निरंकारी संत समागम में सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज सहारनपुर आएंगी। बड़ी संख्या में अनुयायी उनके विचार सुनेंगे। उन्होंने कहा कि संसार का प्रत्येक विद्वान, वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, राजनीतिज्ञ और समाजसेवी अपने-अपने क्षेत्र में इंसान के कल्याण और उन्नति के लिए प्रयास करते आए हैं। धर्म के क्षेत्र में भी विभिन्न संप्रदाय और संस्थाएं योगदान दे रही हैं। संत निरंकारी मिशन भी एक ऐसी आध्यात्मिक विचार धारा है, जो जाति, धर्म, रंग, भाषा क्षेत्र और किसी भी प्रकार की संकीर्णताओं से उपर उठाकर मानव कल्याण के लिए प्रयासरत है। रजनीश कुमार, तिलक राज, अमरीक दुआ, मनमोहन कृष्ण, धमेंद्र अनमोल, संजीव भंडारी मौजूद रहें।