फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पार्षदों ने नगरायुक्त से मिलकर गिनाईं खामियां

पार्षदों ने नगरायुक्त से मिलकर गिनाईं खामियां

Sun, 16 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पार्षदों ने नगरायुक्त से मिलकर गिनाईं खामियां
सहारनपुर। पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मिला। पार्षदों ने नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार और खामियों को नगरायुक्त के समक्ष रखते हुए कार्रवाई करने की मांग की। इतना ही नहीं, नगर निगम के विभागों पर आरटीआई के तहत सूचना मांगने के बावजूद सूचनाएं नहीं देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगर निगम के कर्मचारियों ने कुछ पार्षदों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया था। जवाब में शनिवार को पार्षद मंसूर बदर के नेतृत्व में अनेक पार्षद नगरायुक्त से मिले। उन्होंने नगरायुक्त को बताया कि नगर निगम कर गृहकर और जलकर विभाग ठीक से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर निर्धारण में भारी गोलमाल है। गरीबों के मकानों पर भारी टैक्स लगाया गया है, जबकि रसूखदार लोगों से बेहद कम टैक्स वसूला जा रहा है। उन्होंने शहर के अनेक बड़े भवनों पर टैक्स नहीं लगाने की शिकायत भी नगरायुक्त से की। मंसूूर बदर का आरोप है कि शहर के एक बड़े होटल पर 12 साल बार टैक्स लगना शुरू हुआ है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों पर बड़े भवन स्वामियों के साथ मिलीभगत कर सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने का आरोप लगाया। पार्षदों ने बताया कि यदि वह आरटीआई के तहत सूचनाएं मांगते हैं तो कर्मचारी सूचना देने की बजाय उन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हैं। उनसे मिलने वालों में मनोज जैन, नेपाल सिंह, प्रदीप उपाध्याय, शहजाद, मुमताज परवीन, जमा परवीन, शाहीन आदि पार्षद शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed