{"_id":"5b9d5661867a557eca090cde","slug":"21537037921-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद का मामला मुसलमानों के मौलिक अधिकारों से जुड़ा हुआ: मदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद का मामला मुसलमानों के मौलिक अधिकारों से जुड़ा हुआ: मदनी
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना सैय्यद महमूद मदनी ने गुरुग्राम में मुसलमानों की इबादत (नमाज) को लेकर जारी तनाव पर चिंता जताई है। मदनी ने नगर निगम द्वारा मदीना मस्जिद को सील किए जाने से संबंधित हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र भेजकर जल्द से जल्द मस्जिद को खुलवाए जाने का आदेश जारी किए जाने तथा उस पर अमल कराए जाने की मांग की है।
शनिवार को जारी बयान में मौलाना महमूद मदनी ने तर्क देते हुए कहा कि एकतरफा कार्रवाई समाज के कमजोर वर्ग में बेबसी और निराशा की स्थिति पैदा करती है। विशेष रूप से मस्जिद का मामला मुसलमानों के मौलिक अधिकारों से जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है और राष्ट्रीय स्तर पर मुसलमानों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस मामले को गंभीरता से लें और मुसलमानों की इबादतगाह को खुलवाने का काम करें ताकि मुसलमान शांतिपूर्ण ढंग से अपनी इबादत कर सकें। इसके साथ ही मदनी ने मुसलमानों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कानूनी उपायों के अलावा स्थिति में सुधार के लिए वह अल्लाह से दुआ करें।