फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शेर सिंह राणा को पद यात्रा को अनुमति नहीं

शेर सिंह राणा को पद यात्रा को अनुमति नहीं

Sun, 16 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
शेर सिंह राणा को पद यात्रा को अनुमति नहीं
सहारनपुर। एससी/एसटी एक्ट के विरोध में शाकंभरी देवी से रविवार को शेर सिंह राणा के नेतृत्व में शुरू होने वाली राष्ट्रवादी समान अधिकार पद यात्रा को प्रशासन ने ऐन वक्त पर अनुमति देने से इंकार कर दिया। दिन भर पद यात्रा से जुड़े समर्थक अधिकारियों पर अनुमति के लिए दबाव बनाते रहे। आगरा तक जाने वाली पद यात्रा सहारनपुर के करीब डेढ़ सौ गांवों से गुजरनी है, जहां भीम आर्मी कार्यकर्ताओं से टकराव की आशंका ने पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फुला रखे हैं। इसी बीच राणा ने दो टूक कहा कि पद यात्रा निर्धारित समय पर शुरू होकर रहेगी।
विज्ञापन

एससी/एसटी एक्ट में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए संशोधन के विरोध में सवर्ण समाज की तरफ से सहारनपुर से आगरा तक राष्ट्रवादी समान अधिकार पद यात्रा का ऐलान किया गया था। यात्रा 16 सितंबर से शाकंभरी देवी मंदिर से शुरू होनी प्रस्तावित है। पद यात्रा का नेतृत्व सांसद फूलन देवी की हत्या में जेल गए शेर सिंह राणा करेंगे। प्रशासन को पहले ही इसकी सूचना दे दी गई थी। यह पद यात्रा सहारनपुर के करीब 150 गांवों से होकर जाएगी। पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर में 70 गांवों में घूमेगी। हर जिले में दो संयोजक बनाकर पद यात्रा की जिम्मेदारी तय की गई थी। पद यात्रा में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसी बीच भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई के बाद प्रशासन पहले से एहतियात बरता जा रहा है। एससी/एसटी एक्ट के संशोधन के विरोध में होने वाली पद यात्रा के दौरान गांवों में टकराव की आशंका ने पुलिस-प्रशासन की नींद हराम कर रखी है। इसी बीच शुक्रवार को बेहट के उप जिलाधिकारी शिव नारायण ने अनुमति संबंधी प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया। ा
विज्ञापन

----------
पद यात्रा रोकने की कोशिश नहीं होगी सफल
राष्ट्रवादी समान अधिकार पद यात्रा का नेतृत्व करने वाले शेर सिंह राणा का कहना है कि पद यात्रा रोकने की कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। आरोप लगाया कि योगी सरकार के इशारे पर प्रशासन यात्रा रोकना चाहता है। उन्होंने कहा कि रविवार को पद यात्रा शाकंभरी देवी से निर्धारित समय पर शुरू होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है। आम आदमी पार्टी और समाज वादी पार्टी द्वारा भी तो सहारनपुर से साइकिल रैली निकाली गई है। पद यात्रा का मकसद लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
डीएम से मिलकर जताई नाराजगी
राष्ट्रवादी समान अधिकार पद यात्रा को अनुमति न दिए जाने पर समर्थकों ने जिलाधिकारी आलोक पांडेय से मिलकर अपनी नाराजगी जताई। पद यात्रा के संयोजक ललित राणा गाजियाबाद का कहना था कि सवर्ण समाज की तरफ से यह पद यात्रा की जा रही है। इसके पीछे मंशा किसी का विरोध करना नहीं है। पद यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाएगी। डीएम ने पुलिस अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। ललित राणा के अलावा पूरण सिंह, महेश राणा, कान सिंह राणा, दीपक सोम, सन्नी राणा, काका, संदीप, मोदी शर्मा, लखन राणा, जुगनू राणा आदि इस दौरान मौजूद थे।
-----------
दो संयोजकों को दिए नोटिस
प्रशासन की तरफ से राष्ट्रवादी समान अधिकार पद यात्रा को लेकर सहारनपुर में बनाए गए संयोजक ठाकुर भीम सिंह और महेश ठाकुर को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। यदि निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---------
पद यात्रा को अनुमति नहीं
राष्ट्रवादी समान अधिकार पद यात्रा के अनुमति प्रार्थना पत्र को धारा 144 लागू होने के चलते निरस्त कर दिया गया है। संयोजकों को नोटिस तामिल करा दिए गए हैं। बिना अनुमति के यात्रा निकालने की कोशिश की गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शिव नारायण शर्मा, उप जिलाधिकारी बेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed