फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मिड-डे मील में हेराफेरी पर प्रधान अध्यापक होगा निलंबित

मिड-डे मील में हेराफेरी पर प्रधान अध्यापक होगा निलंबित

Sat, 15 Sep 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
मिड-डे मील में हेराफेरी पर प्रधान अध्यापक होगा निलंबित
सहारनपुर। मिड-डे मील योजना में बच्चों की संख्या में हेराफेरी पकड़े जाने पर संबंधित प्रधान अध्यापक निलंबित होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तमाम खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर योजना पर नजर रखने तथा गड़बड़ी मिलने पर निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में मिड-डे मील उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी एनजीओ को दी गई है, जबकि देहात के विद्यालयों में भोजन तैयार कर दिया जाता है। मिड-डे मील को बनवाकर देने का जिम्मा ग्राम प्रधानों और प्रधान अध्यापकों के हाथ में है। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि भोजन पंजिका में भोजन ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के सापेक्ष खाद्यान्न का उपभोग मानक के अनुरूप नहीं भरा जा रहा है। साथ ही उपभोग पंजिका में भी उक्त उपभोग को भर कर कार्यालय में खाद्यान्न की मांग की जा रही है, जो नियमों के विरुद्घ है। इसके अलावा खाद्यान्न का गबन भी हो रहा है। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण करने तथा निरीक्षण में मिड-डे मील में इस तरह की गड़बड़ी मिलने पर प्रधान अध्यापक या प्रभारी अध्यापक को खाद्यान्न गबन का दोषी मानते हुए उनके विरुद्घ निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिक उपभोग किए गए खाद्यान्न की रिकवरी भी की जाएगी। बीएसए ने यह भी निर्देश दिए हैं कि पोलियो दिवस में बनने वाले भोजन का व्यय मिड-डे मील योजना के किसी भी मद से नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed