{"_id":"5b3a722c4f1c1b71578b467d","slug":"21530556972-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर किया निरीक्षण
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने किया निरीक्षण
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में तकरीबन दो महीने से पानी की किल्लत बनी हुई है। ऐसे में पानी की किल्लत की हकीकत जानने के लिए प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीत कुमार वार्ष्णेय ने सोमवार 70 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर उसका निरीक्षण किया। उन्होंने टंकी में पानी का लेवल देखा और टंकी के अंदर उतरकर उसकी सफाई भी देखी।
गर्मी के साथ पानी की खपत बढ़ने से जिला अस्पताल और चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की कॉलोनी में पानी की किल्लत बनी हुई है। शिकायत के बाद प्रमुख अधीक्षक ने पानी की कमी होने की जांच करा ली। तरह-तरह के उपाय किए। मगर पानी की किल्लत खत्म नहीं हुई। ऐसे में प्रमुख अधीक्षक सोमवार को खुद ही पूरी व्यवस्था देखने के लिए निकल पड़े। अस्पताल में बनी 70 फुट ऊंची टंकी के पास जब वह पहुंचे तो उन्होंने टंकी के ऊपर चढ़कर उसमें उतरकर देखने की इच्छा जताई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें रोका। मगर वह टंकी पर जा चढ़े। इतना ही नहीं उन्होंने टंकी के भीतर भी उतरकर देखा। करीब 25 मिनट बाद वह नीचे उतरे। निरीक्षण में प्रमुख अधीक्षक ने पाया कि दो लाख लीटर क्षमता की टंकी को पूरा भरा नहीं जा रहा है। इसकी वजह से पानी जल्द खत्म हो रहा है। उन्होंने जिला अस्पताल में बनी चारों टंकियों को पूरा भरने के निर्देश दिए।