फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बोर्ड और रणजी ट्रॉफी क्रिकेट मैचों के लिए तैयार हुआ मैदान

बोर्ड और रणजी ट्रॉफी क्रिकेट मैचों के लिए तैयार हुआ मैदान

Fri, 29 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड और रणजी ट्रॉफी क्रिकेट मैचों के लिए तैयार हुआ मैदान
सहारनपुर। सहारनपुर में जल्द ही बोर्ड ट्रॉफी और उसके बाद रणजी मैच कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए यूपीसीए ने अंबाला रोड स्थित ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल के मैदान को चुना है, जिस पर यूपीसीए के पिच और ग्राउंड एक्सपर्ट्स की टीम काम कर रही है। बृहस्पतिवार को नगर विधायक ने मैदान का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल के मैदान को बोर्ड ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए तैयार करने को ज्ञानकलश प्रबंधन और यूपीसीए के बीच करार हुआ है। करीब छह महीने पहले यूपीसीए के विशेषज्ञ मैदान को देखने के लिए आए थे। उसके बाद से मैदान पर लगातार काम चल रहा है। यूपीसीए के पिच और ग्राउंड एक्सपर्ट्स की देखरेख में मैदान को तैयार किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को इसका उद्घाटन हुआ। इस दौरान रवि सिंघल, डा. योगेश गुप्ता, पाल्ली कालड़ा, सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान, परविंदर सिंह, साजिद उमर, सत्यम शर्मा, आदिल खान, मरगूब अहमद आदि मौजूद रहे। मैदान को तैयार करने में गाजियाबाद के अजय यादव, अखंड प्रताप यादव, अनवर और नईम सैफी का सहयोग रहा। बीसीसीआई में कार्यरत अकरम सैफी ने फोन पर बताया कि वह सहारनपुर के नवोदित क्रिकेटर्स को बेहतर माहौल देना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से यहां बोर्ड ट्रॉफी और रणजी मैच कराने की तैयारी है। पहले बोर्ड ट्रॉफी मैच कराए जाएंगे। यदि आयोजन सफल रहे तो रणजी मैच भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed