{"_id":"5aee056c4f1c1b64098b8691","slug":"21525548396-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन होगा पुल खुमरान, जल्द शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन होगा पुल खुमरान, जल्द शुरू होगा काम
Updated Sun, 06 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन होगा पुल खुमरान, जल्द शुरू होगा काम
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा तैयार किया जाने वाला पुल खुमरान फोरलेन का होगा। पुल तैयार करने के लिए नगर निगम सोमवार से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में है। पुल की जद में कई दुकानें भी आ रही हैं, उन्हें ध्वस्त किया जाएगा। पुल बनाने की तैयारी से दुकानदारों में बेचैनी है। उधर, पुल तैयार होने के बाद जाम की स्थिति से छुटकारा मिलेगा।
पांवधोई नदी पर बने पुलों में पुल खुमरान काफी महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि देहरादून रोड से आने वाले जिन वाहनों केे चिलकाना की ओर जाना है तो वह नुमाइश कैंप, माधोनगर, और महाराज सिंह कॉलेज के सामने से होकर इसी पुल से गुजरते हैं। भारी यातायात होने की वजह से इस पुल पर दिन भर जाम रहता है। साथ ही पुल काफी पुराना होने की वजह से जर्जर हो चुका है। इसकी एक साइड का हिस्सा टूटकर गिर चुका है। इस वजह से हादसा होने का खतरा रहता है। करीब तीन महीने पहले हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में पुल को बदलने का निर्णय लिया गया था। नगर निगम पुराने पुल को ध्वस्त कर नया पुल बनाएगा, जो फोरलेन होगा। पुल के निर्माण पर दो करोड़ रुपये खर्च आने की बात कही गई है। पुल पर जल्द काम शुरू होने वाला है। नगर निगम की टीम सोमवार से पुल की जद में आ रहे अतिक्रमण को हटाएगी।
--------------------------------
पुल खुमरान पर जल्द काम शुरू करने वाले हैं। सोमवार से हमारी टीम पुल के आसपास हुए अतिक्रमण को हटाने जाएगी। इसमें कई दुकानें भी हैं, जो सड़क पर बनी हैं। इनको भी ध्वस्त किया जाना है। नया बनने वाला पुल फोरलेन होगा।
विज्ञापन
आलोक कुमार, एक्सईएन, नगर निगम।