फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Fri, 04 May 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
सहारनपुर। संक्रामक रोगों और लू के प्रकोप की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं, जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना भी कर दी गई है, जिसका दूरभाष संख्या 0132-2716204 है। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि जनपद स्तर पर रेपिड रेस्पांस टीम का गठन जनपद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कर दिया गया है। जरूरी दिशा निर्देश भी अधिकारियों की ओर से जारी किए गए हैं। विभागीय अफसरों का दावा है कि उनके पास संक्रामक रोगों और लू के प्रकोप के इलाज के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। विभाग ने लू लगने तथा हीट स्ट्रोक के लक्षण और बचाओ की जानकारी को भी सार्वजनिक किया है, जिससे मरीज लापरवाही न बरते।
विज्ञापन

----------------------
हीट स्ट्रोक के लक्षण
-तेज पल्स होना यानी नाड़ी की गति तेज होना तथा सांस की गति तेज होना।
-व्यवहार में परिवर्तन आना जैसे गफलत में उलटा सीधा बोलना।
-सिर में दर्द, मतली, थकान और कमजोरी आना व चक्कर आना।
-पेशाब का न होना।
-------------------
हीट स्ट्रोक के बचाव
-अधिक से अधिक पानी पीयें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
-तेज धूप में निकलने से बचें, निकलना जरूरी हो तो छाता लेकर और पानी पीकर निकलें।
-यात्रा करते समय अपने साथ पर्याप्त मात्रा में पानी रखें।
-ओआरएस, लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी और छाछ का प्रयोग करें।
-पालतू जानवरों को भी धूप से बचाएं और छांव में रखें।
-गर्भस्थ महिलाओं, छोटे बच्चों और वृद्ध लोगों की अधिक देखभाल रखें।
-चाय और कॉफी पीने से परहेज करें, बासी भोजन न खाएं।
-बाहरी चीजें खाने से बचें, रस वाले फलों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed