{"_id":"5aea03344f1c1b3c0a8b79b6","slug":"21525285684-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में बैंक कर्मी नहीं मिले दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में बैंक कर्मी नहीं मिले दोषी
Updated Wed, 02 May 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बैंक का नोटिस मिलने पर किसान के विषाक्त पदार्थ खाने के मामले की जांच कराई गई। जांच में बैंक कर्मचारी दोषी नहीं पाए गए।
जिलाधिकारी पीके पांडेय की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि कर्ज नोटिस मिलने पर किसान के जहर खाने के मामले की जांच कराई गई। रिपोर्ट में पंजाब नेशनल बैंक के नोटिस में किसान के उत्पीड़न की कोई बात सामने नहीं है। किसान को उसका खाते का रिव्यू और रिन्यूवल कराने की सूचना दी गयी थी। बता दें कि तहसील बेहट गांव ग्राम जैतपुर खुर्द निवासी राशिद ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। डीएम के मुताबिक जांच के दौरान राशिद की पत्नी शबाना ने बताया कि 30 अप्रैल को वह घर में कार्य कर रही थी, तब उसे पता चला के राशिद ने कुछ खाया है, जिसके उपरांत उसने वह गोली छीन ली थी और राशिद को अस्पताल ले गए। शबाना ने बताया था कि राशिद बैंक से मिले नोटिस से परेशान था। जांचकर्ता अधिकारी ने बैंक नोटिस के संबंध में जानकारी की तो पता चला कि नोटिस राशिद के पिता को भेजा गया था, जिनकी एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुुकी है, जिसमें खाते को रिव्यू और रिन्यूवल कराने की सूचना दी गई थी।