{"_id":"5aa5720d4f1c1baa758b4e35","slug":"21520792077-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान न करने पर बंद की दो गांवों की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान न करने पर बंद की दो गांवों की आपूर्ति
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया भुगतान न करने पर बंद की दो गांवों की आपूर्ति
सहारनपुर। विद्युत निगम की ओर से बिजली का बकाया भुगतान नहीं करने पर दो गांवों की विद्युत आपूर्ति ही बंद कर दी गई। इसके साथ ही ग्रामीणों पर जल्द ही बिजली आपूर्ति का दबाव बनाया है।
ग्राम धौलापड़ा गांव और मलकपुर में बिजली बिल का बकाया न चुकाने के कारण यहां की आपूर्ति काटी गई है। विद्युत अधिकारियों का कहना है कि इन गांवों से बेहद कम उपभोक्ताओं ने ही बिजली बिल का भुगतान कराया है। ऐसे में विद्युत निगम ने ट्रांसफार्मर से ही सप्लाई रोक दी। गांव मानकमऊ, फंदपुरी, जगैता नजीब, खेड़ा अफगान, ढोला माजरा, तिरस्का समेत दर्जनों गांवों के सैकड़ों ट्रांसफार्मरों को बंद कर दिया गया है। ग्रामीण अधीक्षण अभियंता वीके शर्मा का कहना है कि धौलापड़ा के उपभोक्ताओं ने आठ लाख रुपये से अधिक का बकाया है। गांव में शिविर लगाया गया, जिससे लोग भुगतान कर दें। लेकिन आठ हजार रुपये भी बिल जमा नहीं हो पाया जबकि मलकपुर में इससे भी कम की वसूली हो सकी। ऐसे में इन गांवों के उपभोक्ताओं पर बिल जमा कराने का दबाव बनाने के लिए सप्लाई बंद की गई है।