फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शिव व शक्ति की पूजा बगैर कोई यज्ञ संभव नहीं : दीपांकर

शिव व शक्ति की पूजा बगैर कोई यज्ञ संभव नहीं : दीपांकर

Thu, 01 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शिव व शक्ति की पूजा बगैर कोई यज्ञ संभव नहीं : दीपांकर
महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में मां बगलामुखी महायज्ञ प्रारंभ
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। देवीकुंड रोड स्थित श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में बुधवार को मां बगलामुखी का विशाल महायज्ञ प्रारंभ हुआ। इसमें हिंदू स्वामिभमान संगठन के कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने आहुतियां दीं।

श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती एवं अंतर्राष्ट्रीय ध्यान गुरु स्वामी दीपांकर जी महाराज ने हवन यज्ञ से पूर्व मां बगलामुखी की महिमा से लोगों को अवगत कराया। पूजा के मुख्य यजमान अभिषेक त्यागी, विनय कुच्छल, हरवीर सिंह और संजीव पाल रहे। स्वामी दीपांकर महाराज ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने आध्यात्मिक चिंतन के बाद जिन परंपराओं की नींव डाली। वह आज के विज्ञान की कसौटी पर खरी उतर रही है। विश्व में हर संस्कृति और धर्म में मां का अपना अलग महत्व है। सनातन वैदिक धर्म की तो शिव और शक्ति आधार हैं। शिव और शक्ति की पूजा के बिना कोई यज्ञ संभव नहीं है। हिंदू स्वाभिमान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदू समाज से जातिवाद की संकीर्ण मानसिकता क खत्म करने को महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। क्योंकि जातिवाद के कारण ही हिंदू समाज को हजारों वर्ष तक गुलाम रहना पड़ा। आज धर्मगुरुओं को जातिवाद मिटाने के लिए आगे आना ही होगा। इस मौके पर विशाल माहेश्वरी, राजीव धीमान, हर्षित वर्मा, मनीष त्यागी, संजय त्यागी, राहुल वाल्मीकि, यश कुच्छल, अनिकेत, रोहित, सन्नी, गौतम, अंकुर, अनुज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed