{"_id":"5a9309794f1c1b2a788b7d66","slug":"21519585657-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम मंत्री को किया ट्वीट, पंप की जांच के लिए पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलियम मंत्री को किया ट्वीट, पंप की जांच के लिए पहुंचे अधिकारी
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। कस्बे के पेट्रोल पंप में गड़बड़ी की शिकायत पेट्रोलियम मंत्री को ट्वीट किए जाने के बाद कंपनी अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एरिया प्रबंधक ने पंप पर पहुंच कर डीजल पेट्रोल के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे।
कस्बे के किसान फिलिंग पंप कर गड़बड़ी की शिकायत कस्बा निवासी दीपक पुत्र नाथीराम ने पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ट्वीट के माध्यम से की। केंद्रीय मंत्री ने शिकायत पर त्वरित संज्ञान लिया तो कंपनी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रविवार को कंपनी के एरिया प्रबंधक मयंक गोयल टीम के साथ पंप पर पहुंचे। उन्होंने शिकायत कर्ता की मौजूदगी में पेट्रोल में मिलावट व घटतौली की जांच की। एरिया प्रबंधक ने बताया कि शिकायतकर्ता की मौजूदगी में प्रथम जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। मिलावट के लिये सैंपल भरकर जांच के लिये लैब को भेजा जा रहा है।