{"_id":"5a85d8e04f1c1bff388b8502","slug":"21518721248-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाटू श्याम के भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाटू श्याम के भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाटू श्याम के भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा
देवबंद (सहारनपुर)। श्री खाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में 16 फरवरी रामलीला मैदान में श्री श्याम रंग रंगीलो फाल्गुन उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को नगर में भव्य निशान (ध्वज) यात्रा निकाली गई।
निशान यात्रा का उद्घाटन सभासद मनोज सिंघल ने श्री राधा वल्लभ मंदिर से फीता काटकर किया। जिसमें प्रसिद्ध बैंडबाजों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। निशान यात्रा नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा से प्रारंभ होकर हनुमान चौक, सर्राफा बाजार, मेन बाजार, एमबीडी चौक और अनाज मंडी से होते हुए रामलीला मैदान स्थित बालाजी धाम पर आकर संपन्न हुई। समिति अध्यक्ष नीरज गर्ग ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 16 फरवरी को रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। माल्यार्पण योगेश सिंघल, मुख्य यजमान मनमोहन गर्ग, छप्पन भोग अशोक व संजय बंसल, दांयी ओर की चंवर सेवा विजय गुप्ता व अंकित गुप्ता, बांई ओर की चंवर सेवा अर्जुन सिंघल, मुख्य आरती अर्जुन पंवार तथा धर्म ध्वज स्थापना भारत भूषण भटनागर करेंगे। निशान यात्रा में अजय सिंघल, नितिन गुप्ता, राजीव गुप्ता, अमित सोनी, सचिन शर्मा, अमित गर्ग, अंकित चौहान, अक्षय चौहान आदि मौजूद रहे।