{"_id":"5a74a7e54f1c1b86268b7e2e","slug":"21517594597-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंडबाजों संग धूमधाम से निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंडबाजों संग धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बैंडबाजों संग धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
सहारनपुर। श्री करुणा बिहारी ब्याहुला महोत्सव पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
नुमाइश कैंप गोपाल नगर स्थित मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। भगवान करुणा बिहारी के रथ पर राधा कृष्ण महाराज सवार हुए। ढोल-नगाड़े बजाने के साथ आतिशबाजी चलाई गई। करुणा बिहारी भगवान का रथ आकर्षण का केंद्र रहा। संयोजक राधा रमन दास ने ठाकुर करुणा बिहारी का फूलों से श्रृंगार किया गया। भजनों पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने फूलों की बारिश कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भगवान की आरती करने के साथ 56 भोग अर्पित किए गए। वियकांत चौहान, निमिष काठपाल, महेश गांधी, राजा, अंकित सचदेवा, सुमित, गगन गुंबर, रतन बजाज, शिवम खुराना, पूनम खुराना, ममता रानी, आशा चौहान, कृष्णा देवी, पारूल, पायल आदि मौजूद रहे।