{"_id":"5a6cca064f1c1b89268b6bf4","slug":"21517079046-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोही और रितिक बने साप्ताहिक खेलकूद में चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोही और रितिक बने साप्ताहिक खेलकूद में चैंपियन
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। लायंस क्लब प्रभा की ओर से प्रभाज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में चल रही साप्ताहिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिताओं के दौरान छात्राओं में आरोही एवं छात्रों में रितिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चैंपियन रहे।
इस अवसर पर कक्षा आठ और नौ के बीच रोमांचकारी क्रिकेट मैच हुआ जिसमें कक्षा नौ ने 5 विकेट से विजय प्राप्त की। अंशुल को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। इसके अलावा कबड्डी में बालक वर्ग में विकास एवं बालिका वर्ग में हिमानी की टीम विजयी रही। बालक वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में कक्षा आठ से हुसैन, मीनू और कक्षा 9 से अंशुल, मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिले दौड़ में कक्षा आठ में रितिक, हुसैन और मीनू, हिमानी ने, कक्षा नौ में उवेश हसन, अंशुल और मीनाक्षी, मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी में बालक और बालिका वर्ग दोनों में कक्षा 9 की टीम विजयी रही। लंबी कूद में कक्षा आठ से आकाश खटाना एवं हिमानी और कक्षा 9 से उवेश हसन, मनीषा प्रथम स्थान पर रहे।
ऊंची कूद में कक्षा आठ से रितिक, हिमानी और कक्षा 9 से उवेश हसन, मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में कक्षा आठ से रितिक और कक्षा नौ से अंशुल प्रथम स्थान पर रहे। खो-खो में जाह्नवी की टीम विजयी रही। प्रतियोगिताओं के दौरान छात्राओं में आरोही एवं छात्रों में रितिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चैंपियन रहे। अध्यक्ष बसंत मित्तल, प्रबंधक हितेष मित्तल, कोषाध्यक्ष रुचि मित्तल और प्रधानाचार्या शालू चौधरी ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी। जोगेन्द्र परमार, अमरीश चौधरी, अश्वनी शर्मा, अमरीश रोहिला, राखी सैनी, शालू धीमान, नगमा कुरैशी, प्रियंका पांचाल, रुबी अंजुम आदि का सहयोग रहा।