फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों की समस्याओं को लेकर सपाइयों का तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को लेकर सपाइयों का तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

Sun, 28 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर सपाइयों का तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन
किसानों की समस्याओं को लेकर सपाइयों का तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सपा कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए शनिवार को तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को पांच सूत्रीय ज्ञापन भेजकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

पूर्व विधायक माविया अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। माविया ने कहा कि फसलों का वाजिब दाम नहीं मिलने के कारण किसान बर्बादी के कगार पर है। पिछले वर्ष का आलू कोल्ड स्टोरेज से निकालकर सड़कों पर फेंका गया। गेहूं व धान की सरकारी खरीद में बिचौलियों की लूट हो रही है। निजी नलकूपों की बिजली दरें दोगुनी कर दी गई। रबी की बुवाई के लिए किसानों को खाद-बीज उपलब्ध नहीं हो पाया है। चीनी मिलों पर दो हजार करोड़ का बकाया है। लेकिन चीनी मिल मालिक मनमानी कर रहे हैं। परंतु सरकार आंखें बंद कर बैठी है। सपा के विधानसभा अध्यक्ष रमेश पंवार, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन प्रविंद्र सिंह, पूर्व जिला महासचिव सिकंदर अली और चौ. बख्तावर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का ध्यान जनहित के मुद्दों से हटाकर हिंदू-मुस्लिमों को आपस में लड़ाकर राजनीतिक रोटियां सेक रही है। जनता की लड़ाई सिर्फ सपा ही सड़कों पर आकर लड़ने में सक्षम है। प्रदर्शन उपरांत सपाइयों ने राज्यपाल राम नाइक को संबोधित ज्ञापन नायाब तहसीलदार को सौंपा। इस मौके पर पद्म सिंह गुर्जर, असलम त्यागी, सचिन गुर्जर, जियाउलहक त्यागी, करम सिंह भाटी, खलील प्रधान, वीरेंद्र यादव, सैय्यद ईसा रजा, मो. नईम, शारिक, अब्दुल कादिर खां, नवाब सिंह यादव, जाहिद, तसलीम अहमद, आजम, याकूब अली, चंद्रपाल, लियाकत अली, सुरेंद्र कुमार, कृष्णपाल, नसीम अहमद, बिरमपाल, अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed