फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मिशन 2019 की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता: जावेद

मिशन 2019 की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता: जावेद

Wed, 17 Jan 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
मिशन 2019 की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता: जावेद
सहारनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष जावेद साबरी के निवास पर हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 की तैयारी में जुट जाने की अपील की। साथ ही भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के समक्ष मजबूती के साथ रखने को कहा।
विज्ञापन

साबरी ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है। भाजपा सरकार ने जनता को लाइन में लगाने के अलावा कुछ नहीं दिया है। नोटबंदी और जीएसटी ने उद्योग और व्यापार की कमर तोड़कर रख दी है। पेट्रोल और डीजल अपने उच्चतम स्तर पर है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने लाएं। जिससे लोक सभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गुटबाजी से बचने की सलाह दी। गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कहा कि जल्द ही ब्लॉक व नगर स्तर की बैठकें की जाएंगी। जिला उपाध्यक्ष सुरेशचंद शर्मा, मंडल कोर्डिनेटर अशोक सैनी, सत्यसंयम भूर्यान, सैयद फाजिद हुसैन, ओमपाल डोकोवाली, सुखविंदर शर्मा आदि ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में कश्यप कुमार फौजी, अशोक गोयल, प्रीतम सैनी, शमशाद अली, डॉ. देवेंद्र कौशिक, ओमबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed