फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चौधरी बिजेंद्र सिंह को बसपा से किया निष्कासित

चौधरी बिजेंद्र सिंह को बसपा से किया निष्कासित

Sat, 18 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
चौधरी बिजेंद्र सिंह को बसपा से किया निष्कासित
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में ग्राम मिरगपुर निवासी चौधरी बिजेंद्र सिंह को बसपा से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने बताया कि ग्राम मिरगपुर निवासी चौधरी बिजेंद्र सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में पूर्व में कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी। फिर भी उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया था। इनके द्वारा की जा रही अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की दी गई रिपोर्ट की विभिन्न तरह से छानबीन कराने के बाद शुक्रवार को चौधरी बिजेंद्र सिंह को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन


फिल्म पद्मावती को प्रतिबंधित करने की मांग
सहारनपुर। ऑल इंडिया पंजाबी सभा के अध्यक्ष योगेश कुमार गंभीर ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर मांग की है कि फिल्म पद्मावती को प्रतिबंधित कर दिया जाए अथवा इस फिल्म की पटकथा बदली जाए एवं आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाए। इतिहास के साथ छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत 9 दिसंबर को
सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षा एवं जिला न्यायाधीश सुशीला सिंह की अध्यक्षता में 9 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने दी। नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज रविकांत एवं सचिव सुनील कुमार सिंह ने बगताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर, 138 एनआई एक्ट, लेबर डिस्प्यूट, बिजली वाद, फौजदारी वाद, वैवाहिक वाद, सिविल वाद सहित सभी प्रकार के वाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई पक्षकार अपना वाद राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत कराना चाहता है तो संबंधित न्यायालय में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर वाद नियत करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed