{"_id":"5a0f25af4f1c1b87698bc11c","slug":"21510942127-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना अब्दुल लतीफ के बयान पर भड़के हिंदू संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना अब्दुल लतीफ के बयान पर भड़के हिंदू संगठन
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलाना अब्दुल लतीफ के बयान पर भड़के हिंदू संगठन
देवबंद(सहारनपुर)। नेचलगढ़ स्थित शिव गायत्री मंदिर में श्री बालाजी जनहित सेवा समिति की बैठक में हिंदू धर्मस्थल बद्रीनाथ धाम पर मौलाना अब्दुल लतीफ द्वारा की गई टिप्पणी पर रोष जताया गया। समिति सदस्यों ने शासन-प्रशासन से मौलाना लतीफ पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बता दें कि मौलाना अब्दुल लतीफ ने बद्रीनाथ धाम को बदरूद्दीन शाह की मजार बताया था। जिसको लेकर हिंदू संगठनों में रोष है। बैठक में राधेश्याम माहेश्वरी, कुलदीप गोयल, शेखर वर्मा, सचिन माहेश्वरी, शिवपाल राणा, सुशील मंगल, योगेंद्र भसीन आदि मौजूद रहे।
वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर में विहिप व बजरंग दल की बैठक में जिला मंत्री ब्रिजेश राणा और जिला गोरक्षा प्रमुख आशीष रोड ने कहा कि बद्रीनाथ धाम करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में दारूल उलूम निसवा के मोहतमिम मौलाना अब्दुल लतीफ द्वारा विवादित बयान देना निंदनीय है। अध्यक्षता सतीश चौधरी व संचालन नेपाल सिंह ने किया। इस मौके पर हरीश शर्मा, अमन राणा, दुष्यंत कुमार, सन्नी रोड, शेखर रोड, गौरव, अभिषेक, आधार शर्मा, सन्नी त्यागी आदि रहे।