{"_id":"5a0ddd874f1c1b0d698bc38a","slug":"21510858119-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज से आधी छुट्टी लेकर निकली छात्रा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज से आधी छुट्टी लेकर निकली छात्रा लापता
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज से आधी छुट्टी लेकर निकली छात्रा लापता
चिलकाना (सहारनपुर)। कॉलेज से आधी छुट्टी लेकर गई छात्रा घर नहीं पहुंची। परेशान परिजनों ने छात्रा की गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी है। गांव नल्हेडा निवासी समझोता की पुत्री नेहा चिलकाना में बस स्टैंड के निकट एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। बुधवार को नेहा अपने भाई सूरजभान के साथ कॉलेज आई थी। दोपहर में आधी छुट्टी के समय नेहा स्वयं को अस्वस्थ बताकर प्रधानाचार्या से छुट्टी लेकर घर के लिए चली गई थी। उसके शाम तक भी घर न पहुंचने पर परिजनों ने कॉलेज में संपर्क किया गया। प्रधानाचार्या ने छात्रा के अवकाश लेकर घर जाने की बात कही। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।