{"_id":"59ce9d5d4f1c1bcb538b5027","slug":"21506712925-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवमी पर उमड़ा सिद्धपीठ पर आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवमी पर उमड़ा सिद्धपीठ पर आस्था का सैलाब
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवमी पर उमड़ा सिद्धपीठ में आस्था का सैलाब
बेहट (सहारनपुर)। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के नवमी पर भक्तों की भारी भीड़ पहुंची। मां के भक्त ने डीजे और ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर मां के भजनों का गुणगान किया। भक्तों ने घंटों लाइनों में लगकर मां भगवती को प्रसाद चढ़ाकर देश और परिवार कल्याण के लिए मन्नत मांगी।
शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित सिद्धपीठ माता शाकंभरी देवी के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। बाबा भूरादेव मंदिर से लेकर माता के दरबार तक कुछ भक्त लेट-लेटकर पहुंचे। उधर, सिद्धपीठ के व्यवस्थापक राणा परिवार द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी विश्व कल्याण के लिए शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें काशी, हरिद्वार और बनारस से विद्वान पंडितों द्वारा विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। पूर्णिमा पर्व पर पूर्ण आहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।