फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बच्चों ने असत्य व बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया

बच्चों ने असत्य व बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया

Fri, 29 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने असत्य व बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया
बच्चों ने असत्य व बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में दुर्गाष्टमी व दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा महिसासुर वध नृत्य नाटिका तथा राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक हर सिंह सैनी ने फीता काटकर किया। तदोपरांत मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उप प्रधानाचार्य रेनू शर्मा ने मां दुर्गा की कहानी सुनाई। इसके बाद छात्रों ने महिसासुर वध नृत्य नाटिका तथा राम-रावण युद्ध का मंचन किया। साथ ही जूड़ो में प्रतिभागी छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। उप प्रबंधक हर प्रसाद सैनी, प्रधानाचार्य रूपेश सैनी रामायण को जीवन में उतारने का आह्वान किया। अनीता सैनी, शिवकुमार सैनी, विश्वास त्यागी, मोनिका शर्मा, सुनीता तोमर, सपना गुप्ता आदि रहे। माइल स्टोन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने असत्य व बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन कर सत्य की विजय का संदेश दिया। प्रधानाचार्य रूबी त्यागी, प्रबंधक देवीदयाल शर्मा ने कहा कि प्रभु राम ने अपने जीवन में सदैव आदर्शों व मर्यादा का पालन किया। इस मौके पर रितु सिंह, दीप्ति होरा, मीनू शर्मा, अलका गोयल, गजाला अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed