फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गन्ना मूल्य को लेकर सरकार के खिलाफ करेंगे असहयोग आंदोलन : वर्मा

गन्ना मूल्य को लेकर सरकार के खिलाफ करेंगे असहयोग आंदोलन : वर्मा

Wed, 27 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
गन्ना मूल्य को लेकर सरकार के खिलाफ करेंगे असहयोग आंदोलन : वर्मा
देवबंद (सहारनपुर)। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल घोषित नहीं किया तो सरकार के खिलाफ असहयोग आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना समिति परिसर में मंगलवार को हुई किसानों की बैठक में भगत सिंह वर्मा ने कहा कि आजादी के 70 वर्षों से सरकारें किसानों की उपेक्षा करती आ रही हैं। किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी नहीं दिया जा रहा है। यही कारण है कि मेहनतकश किसान कर्ज में डूबकर आत्महत्या करने को मजबूर है। बैठक उपरांत एसडीएम रामविलास की मार्फत राज्यपाल को 12 सूत्रीय मांगपत्र भेजा गया, जिसमें पश्चिम के 25 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कराने, राज्य किसान आयोग का गठन करने, गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल घोषित करने, चीनी मिलों द्वारा देरी से किए गए भुगतान पर ब्याज दिलाने, घटतौली रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने, गन्ने पर एक किलो की कटौती न काटने, किसानों को खेतों में डालने हेतु प्रेसमड (मैली) दिलाने, समितियों का कमीशन 7.40 प्रति क्विंटल करने तथा किसानों को निशुल्क बिजली दिलाने की मांग की गई। अध्यक्षता राजेंद्र सिंह मान व संचालन हाफिज मुर्तजा त्यागी ने किया। इस मौके पर अजीत सिंह, भूरा त्यागी, आसिम मलिक, यशपाल त्यागी, शेर सिंह, विकास चौधरी, नवाब सिंह, गुलविंदर सिंह, मौ. तौकिर, असगर अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed