फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तलहेड़ी में पैसेंजर ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

तलहेड़ी में पैसेंजर ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

Wed, 27 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
तलहेड़ी में पैसेंजर ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत
तलहेड़ी में पैसेंजर ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। तलहेड़ी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। देवबंद में तीन दिन के भीतर एक महिला समेत तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो चुकी है।

मेरठ के गांव सिखेड़ा निवासी धर्म सिंह (60) पुत्र रामू पैसेंजर ट्रेन द्वारा सहारनपुर जा रहा था। बताया जाता है कि धर्म सिंह ट्रेन के डिब्बे में गेट पर खड़ा था। जैसे ही ट्रेन तलहेड़ी बुजुर्ग स्टेशन के समीप पहुंची तो धर्म सिंह अचानक नीचे गिर पड़ा। जिससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। धर्मसिंह का एक हाथ उसके पास ही पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शिनाख्त करने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बता दें कि गत रविवार को कासिमपुर व भायला फाटक के बीच में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर मोहल्ला छोटी खानकाह निवासी शौकत की पत्नी जमीला की मौत हो गई थी। सोमवार को भायला और कासिमपुर फाटक के बीच में मालगाड़ी से कटकर 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई थी। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed