फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो मुस्लिमों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

सहारनपुर में दो मुस्लिमों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

Sat, 22 Jul 2017 02:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Updated Sat, 22 Jul 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
दो मुस्लिमों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक
शिवलिंग
गंगोह (सहारनपुर) कस्बा निवासी दो मुस्लिम युवकों ने सांप्रदायिक सौहार्द, प्रेम और आपसी भाईचारे की पेश करते हुए हरिद्वार से गंगाजल लाकर महाभारत कालीन शिव मंदिर में भगवान आशुतोष का अभिषेक किया।
विज्ञापन

जलाभिषेक से पूर्व नगरपालिका सभासद हारुण चौधरी ने कहा कि आज छोटी छोटी बातों पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ जाता है। जिसके जिम्मेदार असामाजिक तत्व और कुछ लोगों की छोटी मानसिकता है। कहा कि हमारी पूजा पद्धति और इबादत के तौर तरीके अलग-अलग हो सकते हैं, मगर हमारे शरीर में बहने वाला खून एक ही है। हम एक ही आबोहवा में सांस ले रहे हैं। बताया कि उसने हिंदू मुस्लिम समाज में बढ़ती खाई को को पाटने और आपसी भाईचारा कायम होने की कामना के साथ जलाभिषेक करने का निर्णय लिया है। इसके उपरांत उसने अपने मुस्लिम साथी अनीस मलिक, सपा नगराध्यक्ष हितेष मित्तल, विकास सिंघल, संदीप, राजू गर्ग, टीनू, जोधा, अमित, कुलदीप आदि के साथ गांव गुड़छप्पर स्थित महाभारत कालीन गुड़छप्पेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और भोलेनाथ से विश्व शांति, सांप्रदायिक सौहार्द एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed