{"_id":"595155584f1c1b9e4f8b4747","slug":"21498502488-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले का माहौल बिगाड़ने की फिराक में खुराफाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले का माहौल बिगाड़ने की फिराक में खुराफाती
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले का माहौल बिगाड़ने की फिराक में खुराफाती
सहारनपुर। जिले में खुराफातियों की खुराफात रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर से जिले का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। इस बार खुराफातियों ने ग्राम कुरड़ी खेड़ा में गोवंशीय पशु की हत्या की उसके सिर को लाकर डाल दिया है। जिससे गांव में तनाव व्याप्त है।
जिले में खुराफाती पुलिस के लिए चुनौती बन चुके हैं। एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। सड़क दूधली, शब्बीरपुर बवाल के बाद लगातार चार बड़ी घटनाओं से जिले में स्थिति ऐसी है कि एक चिंगारी जिले भर में आग का काम कर सकती है। ऐसे में खुराफाती लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काकर बवाल कराने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। बिहारीगढ़ के ग्राम कुरड़ी में भी माहौल को बिगाड़ने की पूरी तैयारी ही कर ली गई थी। गोवंशीय पशु की हत्या कर सिर को सार्वजनिक स्थान पर फेंक दिया गया। जिससे लोगों की भावनाओं को भड़का कर हंगामा किया जा सके। लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।
खुराफातियों पर चिह्नित करके की जा रही है कार्रवाई
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि गाय का सिर रखे जाने के मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। खुराफातियों को चिह्नित किया जा रहा है और जो चिह्नित हो गए हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है।