{"_id":"594431b24f1c1bea308b4684","slug":"21497641394-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट और सांप के काटने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट और सांप के काटने से दो युवकों की मौत
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट और सांप के काटने से दो युवकों की मौत
बड़गांव (सहारनपुर)। चंदपुर मजबता गांव में ट्यूबवेल पर नहाते समय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं बृहस्पतिवार रात में घर पर सो रहे किशोर की सर्पदंश से मौत हो गई। एक दिन में दो मौत होने से गांव में शोक है।
गांव चंदपुर निवासी सतबीर का 20 वर्षीय बेटा दीपक शुक्रवार को खेत पर काम करने गया था। दोपहर को गर्मी होने के कारण वह अपने ट्यूबवेल पर जैसे ही नहाने लगा तो अचानक आए बिजली के करंट से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। वहीं गांव के ही साजिद का 16 वर्षीय बेटा तालिब बृहस्पतिवार रात अपने घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। रात को मौसम खराब हुआ तो वह मकान के अंदर पड़े बेड पर सोने चला गया। बेड पर सोते समय सांप ने से डस लिया। परिजन किशोर को उपचार के लिए पहले चिकित्सक के पास लेकर गये बाद में टोने टोटके झाड़ फूंक वाले को भी दिखाया। लेकिन उसकी मौत हो गई। गांव में एक ही दिन में अचानक हुई दो युवकों की मौत होने से शोक व्याप्त हो गया।