{"_id":"59442fe24f1c1b08438b45b6","slug":"21497640930-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी की सूचना पर तलेहड़ी गांव में लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी की सूचना पर तलेहड़ी गांव में लोगों का हंगामा
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकशी की सूचना पर तलेहड़ी गांव में लोगों का हंगामा
देवबंद (सहारनपुर)। तलहेड़ी बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार की रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब किसी ने पुलिस को फोन कर गोकशी किए जाने की सूचना दी। पुलिस के साथ साथ वहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। सूचना मिलने पर एसपी देहात समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को शांत किया। जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को भैंस के मांस के साथ हिरासत में ले लिया।
बृहस्पतिवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे किसी व्यक्ति ने डायल-100 को कॉल कर जानकारी दी कि कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। पुलिस वहां पहुंचती इससे पहले ही लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई और उन्होंने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद पुलिस की जीप भी वहां पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने का प्रयास भी किया। हंगामा बढ़ते देख पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद एसपी देहात विद्या सागर मिश्र पुलिस फोर्स और आरएएफ के जवानों के साथ गांव में पहुंचे और गुस्साए लोगों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने हंगामे के बीच गांव के सनव्वर और मुस्तफा को भैंस के मीट और कटान के उपकरण के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों लोगों को पशु क्रूरता अधिनियन के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। वहीं, कोतवाली पुलिस ने लबकरी गांव में बच्चों की कहासुनी को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे आबुल और शमशाद का शांतिभंग की धारा में चालान किया है।