फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   21,195 people got vaccinated at 358 booths

358 बूथों पर 21,195 लोगों ने लगवाया टीका

Fri, 24 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
21,195 people got vaccinated at 358 booths
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को जिले भर में 358 बूथों पर टीकाकरण हुआ। कुल 21,195 लोगों ने टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक ली।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए शुक्रवार को सहारनपुर शहर में 68, नागल में 33, मुजफ्फराबाद में 30, बलियाखेड़ी, नकुड़ और रामपुर मनिहारान में 27-27, पुवांरका में 26, साढ़ौली कदीम और गंगोह में 25-25, सरसावा में 21 और नानौता में 20 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 68,500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। इनमें पहली खुराक के लिए 32,100 और दूसरी खुराक के लिए 36,400 लोग पंजीकृत थे। जबकि 21,195 लोग टीका लगवाने पहुंचे, जिनका प्रतिशत 30.9 रहा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि टीकाकरण को बढ़ाने के लिए लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। विभाग की टीमें गांव और मोहल्लों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही हैं। उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रत्येक महिला एवं पुरुष को टीका लगवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed