{"_id":"5ca258ecbdec2214367b7ef8","slug":"201554143468-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज लगने से बचने को ढाई सौ से अधिक ने जमा कराया टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याज लगने से बचने को ढाई सौ से अधिक ने जमा कराया टैक्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। टैक्स में 12 प्रतिशत ब्याज लगने से बचने के लिए 31 मार्च को रविवार होने के बावजूद लोगों ने बड़ी संख्या में नगर निगम पहुंचकर गृह, जल और सीवर कर जमा कराया। एक ही दिन में करीब ढाई सौ बकाएदारों ने 33 लाख रुपये जमा कराए।
गृह, जल और सीवर कर नगर निगम की कमाई का मुख्य जरिया है। वसूली में लगातार पिछड़ने की वजह से नगर निगम का करोड़ों रुपया टैक्स लोगों पर बकाया है। पिछले करीब 20 दिन से वसूली अभियान चल रहा है। नगर निगम ने तीन दिन पहले चेतावनी जारी की थी, जिसमें 31 मार्च तक टैक्स जमा नहीं कराने वालों पर 12 प्रतिशत ब्याज लगने की बात कही गई थी। 31 मार्च को रविवार होने के बावजूद विभाग खुला। ब्याज लगने से बचने के लिए करीब ढाई सौ बकाएदारों ने टैक्स जमा कराया। मात्र एक दिन में 33 लाख रुपये का टैक्स जमा हुआ। कर अधीक्षक विनय शर्मा ने बताया कि एक दिन में 33 लाख रुपया टैक्स जमा होना रिकार्ड है, मगर अभी भी बड़ी संख्या में बकाएदार बचे हैं, जिनसे अब 12 प्रतिशत ब्याज के साथ टैक्स वसूला जाएगा। चुनाव के बाद नगर निगम पुन: वसूली अभियान चलाएगा।