{"_id":"5c7ad628bdec227395218b6f","slug":"201551554088-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी चलाकर किया अभिनंदन को सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी चलाकर किया अभिनंदन को सलाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतिशबाजी से किया अभिनंदन को सलाम
सहारनपुर। पाकिस्तान से विंग कमांडर अभिनंदन के सकुशल लौटने पर सराफा बाजार के कारोबारियों ने आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाया। अभिनंदन की वीरता को सलाम किया। इसके साथ ही व्यापारियों ने मिठाइयां बांटी।
शनिवार को सराफा बाजार में व्यापारियों ने जमकर आतिशबाजी की और तिरंगा लहराया। व्यापारियों ने भारतीय सेना जिंदाबाद और भारत माता के जयकारे लगाए। व्यापारियों ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तानी वायुसेना एफ-16 लड़ाकू विमान गिराकर देश को गौरवान्वित किया। पाकिस्तान की धरती पर उतरने के बाद भी उन्होंने वीरता का परिचय दिया। भारतीय वायुसेना के गोपनीय दस्तावेजों को नष्ट कर दिया। इन दस्तावेजों को पाकिस्तान के हाथ नहीं लगने दिया। इतना ही नहीं, भीड़ को खुद से बचाते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। ऐसे वीर सपूत को पूरा देश नमन कर रहा है। इस दौरान राकेश कुमार गुप्ता, देव कुमार जैन, देवेंद्र कुमार जैन, मुकेश जैन, पंकज जैन, गिरीश मित्तल, अरुण जैन, संजीव जैन, शांति जैन, सुभाष अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।