{"_id":"5c782633bdec22737548c5a6","slug":"201551377971-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को सबक सिखाने के लिए कांग्रेस ही विकल्प: इमरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को सबक सिखाने के लिए कांग्रेस ही विकल्प: इमरान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए जनता के पास कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प है। वह कार्यकारी जिलाध्यक्ष जावेद साबरी के चकराता रोड स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
इमरान मसूद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में संप्रदायिक ताकतों को हराना ही उनका मकसद है। उन्होंने गठबंधन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पिछले लोक सभा चुनावों और मेयर चुनाव के आंकड़े रखते हुए जनपद में कांग्रेस पार्टी के सबसे मजबूत स्थिति में होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग थैली के बल पर वोट खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, जो अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे। दावा किया कि इस बार चुनाव में वह पांच लाख से अधिक वोट हासिल करेंगे। इस दौरान बसपा महानगर प्रभारी नादिर हसन उर्फ बबलू के नेतृत्व में अनेक लोग कांग्रेस में शामिल हुए। शामिल होने वालों में गोरा सिंह सैनी, अतर सिंह, सैंपी सिंह, ऋषि कुमार शर्मा, अशोक कुमार मदान, दर्शन सिंह, खलीक अहमद, हाजी तसलीम, सैयद राशिद, फैसल हुसैन, रशीद अहमद, अफजल हसन, संजय चौहान, रजनीश चौहान, भोपाल सिंह, विक्रम सिंह आदि शामिल हैं। पत्रकार वार्ता में विधायक नरेश सैनी, विधायक मसूद अख्तर, जिलाध्यक्ष शशी वालिया, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जावेद साबरी, महानगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद, संदीप वर्मा, काजी फरहान, बहार खान, महमूद सामानी, फराज मसूद, पीसीसी संजीव कौशल आदि मौजूद रहे।