फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीमा पर तनाव, अलर्ट घोषित और बढ़ गई चौकसी

सीमा पर तनाव, अलर्ट घोषित और बढ़ गई चौकसी

Thu, 28 Feb 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
सीमा पर तनाव, अलर्ट घोषित और बढ़ गई चौकसी
सहारनपुर । पीओके में वायुसेना द्वारा आतंकियों के ठिकानों पर हमला किए जाने के बाद बुधवार को पाकिस्तान की तरफ से भी कश्मीर क्षेत्र में गोलीबारी के बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया। देशभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है, जिसके बाद सहारनपुर में भी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात की गई है तथा हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है। हालांकि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा इंतजाम को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

देश में हाई अलर्ट जारी होने के बाद पुलिस प्रशासन के आला अफसरों ने भी विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इसी के चलते शहर में कई स्थानों पर पुलिस के अलावा पीएसी तैनात की गई है। शहर के घंटाघर, रोडवेज बस स्टैंड, कलक्ट्रेट तिराहा, दीवानी कचहरी तिराहा सहित कई स्थानों पर पुलिस तैनात रही। भीड़ वाले इलाकों में नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, शहीद गंज, अंबाला रोड, कोर्ट रोड पर भी पुलिस गश्त कर रही है। दिन के साथ ही रात में भी पुलिस की गश्त बढ़ा गई है। रात में शहर के सभी थानों की पुलिस और पीआरवी वाहन प्रमुख मार्गों पर हूटर बजाते हुए गश्त करते नजर आ रहे हैं। उधर, रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और चेकिंग को लेकर गंभीरता नजर नहीं आ रही है। रेलवे स्टेशन पर पूर्व की तरह की बुधवार को भी लोगों की आवाजाही रही। स्टेशन के मुख्य द्वार पर चेकिंग का कोई इंतजाम नहीं था।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शरद सचान ने बताया कि मौजूदा हालातों को देखते हुए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपद में पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। भीड़ वाले स्थानों पर चौकसी बरती जाए, संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए। हर छोटी घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए। अति आवश्यक कार्य में ही पुलिसकर्मियों को अवकाश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed