फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मेगा ब्लाक से रद्द रहेंगी कई ट्रेनें

मेगा ब्लाक से रद्द रहेंगी कई ट्रेनें

Wed, 27 Feb 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
मेगा ब्लाक से रद्द रहेंगी कई ट्रेनें
सहारनपुर। गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर सेक्शन पर दौराला-खतौली स्टेशनों के बीच लाइन दोहरीकरण का कार्य करने के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है। अंबाला डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि कई ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा। चार ट्रेनें अगले कुछ दिन के लिए रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई ट्रेनों का रूट बदला गया है।
विज्ञापन


यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
- रेलगाड़ी संख्या 14522/14521 अंबाला-दिल्ली जंक्शन-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस 27 फरवरी से 10 मार्च तक रद्द रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 04401 आनंद विहार टर्मिनल से श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा स्पेशल 28 फरवरी से चार मार्च तक व सात मार्च को रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 04402 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल एक मार्च, पांच मार्च व आठ मार्च को रद्द रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 64559 दिल्ली जं. से सहारनपुर पैसेंजर 27 फरवरी से 10 मार्च तक रद्द रहेगी ।

ये ट्रेनें चलेगी बदले रूट से
- गाड़ी संख्या 12688/22688 देहरादून/ चंडीगढ़ -मदुरई एक्सप्रेस 01 मार्च, 04 मार्च एवं 08 मार्च को बरास्ता सहारनपुर-टपरी-शामली-हजरत निजामुद्दीन परिवर्तित मार्ग पर चलेगी ।
विज्ञापन

- गाड़ी संख्या 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 05 मार्च और 08 मार्च को बरास्ता हजरत निजामुद्दीन- शामली-टपरी के परिवर्तित मार्ग पर चलेगी ।
- गाड़ी संख्या 14309 उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस 06 मार्च और 07 मार्च को बरास्ता निजामुद्दीन-शामली-टपरी के परिवर्तित मार्ग पर चलेगी ।
- गाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस 09 मार्च व और 10 मार्च को बरास्ता नई दिल्ली-शामली-टपरी के परिवर्तित मार्ग पर चलेगी ।
- गाड़ी संख्या 14682 जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 मार्च को को बरास्ता शामली-टपरी-नई दिल्ली के परिवर्तित मार्ग पर चलेगी ।
- गाड़ी संख्या 14317 इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस 09 मार्च को बरास्ता निजामुद्दीन-शामली-टपरी के परिवर्तित मार्ग पर चलेगी ।
-----------------
आंशिक रूप से यह गाड़ियां रहेगी रद्द
- 26 फरवरी से 09 मार्च तक यात्रा प्रारंभ करने वाली रेलगाड़ी संख्या 14511 इलाहाबाद-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस अपनी यात्रा मेरठ सिटी पर समाप्त करेगी। फलस्वरूप इसकी वापसी यात्रा सेवा 14512 सहारनपुर-इलाहाबाद नौचंदी एक्सप्रेस 27 फरवरी से 10 मार्च तक अपनी यात्रा मेरठ सिटी से प्रारंभ करेगी। 14511/14512 सहारनपुर-मेरठ सिटी-सहारनपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रेलगाड़ी संख्या 64522 अंबाला-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर 27 फरवरी से 10 मार्च तक अपनी यात्रा सहारनपुर पर समाप्त करेगी। परिणामस्वरूप 64561 दिल्ली जंक्शन- अंबाला पैसेंजर 27 फरवरी से 10 मार्च तक अपनी यात्रा सहारनपुर से प्रारंभ करेगी। 64562/64561 दिल्ली जंक्शन- सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन आंशिक रूप से रद्द रहेगी ।
- 06 मार्च से 10 मार्च तक यात्रा प्रारम्भ करने वाली 54472 ऋषिकेश-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर अपनी यात्रा सहारनपुर पर समाप्त करेगी । यह रेलगाड़ी सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी ।
- 06 मार्च से 10 मार्च तक यात्रा प्रारंभ करने वाली 54304 कालका-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर अपनी यात्रा सहारनपुर पर समाप्त करेगी । यह रेलगाड़ी सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी ।


-- यहां रोकी जाएंगी ट्रेनें
- रेन संख्या 14309 उज्जैन-देहरादून उज्जयिनी एक्सप्रेस, 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस और 14317 इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस को ब्लॉक के दौरान मार्ग में 60 मिनट तक रोककर चलाया जाएगा।
- रेलगाड़ी संख्या 54472 ऋषिकेश-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर को को ब्लॉक के दौरान मार्ग में 60 मिनट तक रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed