{"_id":"5c2d04e5bdec2256c66bc220","slug":"201546454245-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात पुलिस ने अंबाला रोड पर हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात पुलिस ने अंबाला रोड पर हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नए साल में शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान शुरू कर दिया है। यातायात पुलिस ने घंटाघर से अंबाला रोड की ओर सपना पुल तक अतिक्रमण हटवाया। पुलिस ने सड़क पर खड़े 46 वाहनों का चालान किया, जबकि 22 दुकानदारों एवं रेहड़ी मालिकों को नोटिस जारी किए।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक यातायात विनीत भटनागर के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने सुबह लगभग दस बजे घंटाघर से अंबाला रोड पर अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड अंबाला रोड एवं घंटाघर से सपना पुल तक अतिक्रमण हटवाया। सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को पुलिस एक्ट-34 के नोटिस दिये गये। सड़क पर गलत तरीके से खड़े लगभग एक दर्जन वाहनों को क्रेन से उठवाया गया।
पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटवाए जाने की प्रक्रिया शुरू होते ही अंबाला रोड पर दुकानदारों में खलबली मच गई। दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान उठाकर बाहर से अंदर रखना शुरू कर दिया। सड़क से वाहनों को उठवाते देख वाहन मालिक अपने-अपने वाहनों को लेकर दौड़ पड़े। देखते ही देखते अंबाला रोड बस स्टैंड पर खड़े टाटा मैजिक एवं अन्य वाहन भी वहां से चले गए। इस दौरान यातायात पुलिस ने 46 वाहनों का चालान किया। जबकि लगभग एक दर्जन वाहनों को उठवाकर यातायात पुलिस कार्यालय भिजवाया दिया। इसके अलावा दुकानों से बाहर सामान रखने वाले एवं सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले 22 लोगों को धारा-34 के तहत नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा 4600 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक यातायात विनीत भटनागर ने बताया कि यातायात पुलिस ने नए साल में शहर की प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किए जाने का संकल्प लिया है।