फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बसपा मुखिया से सहारनपुर से लोस चुनाव लड़ने का आग्रह करेगा गुर्जर समाज

बसपा मुखिया से सहारनपुर से लोस चुनाव लड़ने का आग्रह करेगा गुर्जर समाज

Mon, 31 Dec 2018 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
बसपा मुखिया से सहारनपुर से लोस चुनाव लड़ने का आग्रह करेगा गुर्जर समाज
बसपा मुखिया से सहारनपुर से लोस चुनाव लड़ने का आग्रह करेगा गुर्जर समाज
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बीएसपी गुर्जर समाज के मंडल प्रभारी चौधरी विनोद पंवार ने कहा कि गुर्जर महासम्मेलन ने साबित कर दिया है कि गुर्जर समाज एकजुट है। उन्होंने कहा कि इस समाज को और अधिक एकजुट करने के लिए प्रति वर्ष गुर्जर महासम्मेलन होना चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज का एक प्रतिनिधिमंडल 15 जनवरी के बाद बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से मिलकर उनसे सहारनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अपील करेगा। गांव जंधेड़ा शमसपुर में चौधरी विनोद पंवार के आवास पर आयोजित बैठक में विनोद पंवार ने कहा कि वर्ष 2019 में भी गुर्जर महासम्मेलन कराया जाएगा। इसके लिए समाज के गण्यमान्य लोगों की राय लेकर समाज की संस्था गोचर इंटर कालेज में कराए जाने की अपील की जाएगी। बैठक में जसबीर प्रधान, बिट्टू सहजवा, गुरदीप बरसी, संजय नैनखेड़ा ने कहा कि 15 जनवरी के बाद गुर्जर समाज का एक प्रतिनिधि मंडल बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से मिलकर उनसे आग्रह करेगा कि वह इस बार लोकसभा चुनाव सहारनपुर लोकसभा सीट से लड़े। बैठक में समाज के लोगों ने मायावती के 15 जनवरी को मनाए जाने वाले जन्मदिन की बधाई भी दी है। लोगों ने कहा कि जो गुर्जर समाज का सम्मान करेगा, हम उससे अधिक सम्मान करेंगे। जो समाज का उत्पीड़न करेगा उसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में गुरदीप कुमार, आंनद कुमार, प्रमोद, चंद्रपाल, कृष्ण कुमार, राजेन्द्र गुर्जर, सोनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed