फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छतीसगढ़ ट्रेन से गिरकर मालगाड़ी के चालक की मौत

छतीसगढ़ ट्रेन से गिरकर मालगाड़ी के चालक की मौत

Sat, 03 Nov 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
छतीसगढ़ ट्रेन से गिरकर मालगाड़ी के चालक की मौत
छत्तीसगढ़ ट्रेन से गिरकर मालगाड़ी के चालक की मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर तलहेड़ी व नागल रेलवे स्टेशन के बीच में बृहस्पतिवार की रात छत्तीसगढ़ ट्रेन से गिरकर मालगाड़ी के चालक की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक देवबंद निवासी पप्पू (47) रेलवे विभाग में मालगाड़ी का चालक था। वर्तमान में वह सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात था। बृहस्पतिवार की रात पप्पू अपनी ड्यूटी पर छत्तीसगढ़ ट्रेन द्वारा सहारनपुर जा रहा था। देवबंद से चलने के बाद जैसे ही ट्रेन तलहेड़ी व नागल रेलवे स्टेशन के बीच में पहुंची तो उसी दौरान पप्पू ट्रेन से गिर पड़ा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शिनाख्त उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। रेलवे विभाग से से मिली जानकारी में बताया गया कि पप्पू का शुक्रवार को प्रमोशन होना था। पहली बार उसे अपनी पसंद की 64511 पैसेंजर ट्रेन चलानी थी। एडिशनल तौर पर पप्पू को पैसेंजर ट्रेन में जाना था। लेकिन अरमान पूरे होने से पहले ही वह जिंदगी से रुखसत हो गया। देवबंद स्टेशन के अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि घटना तलहेड़ी बुजुर्ग व नागल रेलवे स्टेशन के बीच की है। ड्यूटी पर जाते समय ट्रेन से गिरकर चालक पप्पू की मौत हुई है। उधर, कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि रेलवे ट्रैक परिधि में होने वाले हादसे जीआरपी के अधीन आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed