{"_id":"5ba694ca867a557eab5acfa0","slug":"201537643722-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 करोड़ रुपये से होगा शहर का विकास
सहारनपुर। सर्किट हाउस में शनिवार को हुई 14वें वित्त आयोग एवं नगरीय अवस्थापना विकास निधि समिति की बैठक में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई। अध्यक्षता कर रहे कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के निस्तारण के लिए भूमि क्रय करने के लिए 12 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। 200 केएलडी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना के लिए 38.78 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम सहारनपुर को ओडीएफ बनाने को दृष्टिगत रखते हुए शौचालय विहीन क्षेत्रों में छह सीटेड शौचालय और सात मोबाइल शौचालय के लिए 42 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। नगर निगम सहारनपुर की सीमा के अंतर्गत नगर के मध्य बहने वाली नदियों और नालों में उनके निकट क्षेत्र में रहने वाले क्षेत्रवासियों के घरो का जल-मल नदियों /नालों में निस्तारण/शोधन करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर बायोडाइजेस्टर की स्थापना करने के लिए 40 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। दिल्ली रोड पर स्टेट बैंक कालोनी की मुख्य सड़क से भगवान प्रॉपर्टी तक हाट मिक्स प्लांट द्वारा सडक के निर्माण कार्य हेतु 5.77 लाख रुपये एवं कोर्ट रोड़ पर दीवानी कचहरी न्यायालय के अंदर क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार के लिए 15.11 लाख, किशनपुरा में जोगियान पुल से लेकर तीस दरा पुल तक हाट मिक्स प्लांट द्वारा सड़क का निर्माण व साइड पटरी के निर्माण कार्य के लिए 46.91 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी। कमिश्नर ने स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के निर्माण के लिए 78.04 लाख रुपये स्वीकृत किए। इसके अंतर्गत नगर निगम परिसर में प्रशासनिक भवन के विस्तारीकरण के लिए भवन निर्माण जिसमें भू-तल पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के बैठने के लिए उनके कार्यालय कक्ष एवं स्टॉफ के बैठने की व्यवस्था स्मार्ट सिटी के तहत की जाएगी। इससे विभाग में आय के स्रोत सृजित होंगे। आईसीसीसी के माध्यम से नगर निगम के विभिन्न क्रियाकलाप पारदर्शिता के साथ कंट्रोल किए जाएंगे। नगर निगम सीमा के अंतर्गत पुल खुमरान के चौड़ीकरण के कार्य के लिए 40.01 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। मंडलायुक्त ने नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सहारनपुर विकास प्राधिकरण, बोर्ड एवं अवस्थापना विकास की भी बैठक की। बैठक में डीएम आलोक कुमार पांडेय, महापौर संजीव वालिया, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, वीसी सुखलाल भारती समेत अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
-----------------------------------------
जनमंच प्रेक्षागृह का होगा कायाकल्प
जनमंच में स्प्रिंकलर सिस्टम फायर सिस्टम एवं अलार्म सिस्टम के कार्य के लिए 08.75 लाख रुपये, जनमंच में विनायल फ्लोरिंग एवं कारपेंटिंग के लिए 12.47 लाख रुपये, वायरिंग साउंड सिस्टम एवं एनपीपी वायर के कार्य के लिए 22.90 लाख रुपये आंतरिक विद्युतीकरण/आंतरिक लाइट के कार्य के लिए 24.51 लाख रुपये, जनमंच की छत को वाटर प्रूफ बनाने के लिए 6.19 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी। जनमंच प्रेक्षागृह में जीर्ण-शीर्ण कुर्सियों के स्थान पर नई कुर्सियों के अधिष्ठापन विद्युतीकरण व ध्वनि प्रसारण प्रणाली में सुदृढ़ीकरण कार्य प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए।