{"_id":"5ba69201867a557ed33fcb82","slug":"201537643009-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल स्वच्छता के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल स्वच्छता के लिए जागरूक किया
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली निकाल स्वच्छता के लिए जागरूक किया
सरसावा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता को लेकर केंद्र सरकार की मुहिम स्वच्छता ही सेवा को लेकर छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। नगर पालिका के तत्वाधान में आयोजित रैली में बच्चों के अलावा सामाजिक संगठनों तथा नगर के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग कर आमजन को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
शनिवार को नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में एक स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। अंबाला रोड़ स्थित डीसी जैन इंटर कालेज से शुरू हुई रैली में पालिका के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर स्कूल डीएवी हाईस्कूल, डीसी जैन कालेज तथा दिगम्बर जैन कन्या इंटर कालेज के बालक बालिकाओं के अलावा नगर के गणमान्य लोग तथा सामाजिक संगठन भी मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुये झंडा चौक पर आकर संपन्न हुई।
वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता किसी को दिखाने के लिये बल्कि अपने जरूरी है। जब आपका नगर साफ सुथरा रहेगा तो इससे नगर की पहचान बनेगी और इसी प्रकार की सोच रखने से पूरा देश चमक उठेगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा, ईओ राजीव कुमार, सीएचसी प्रभारी डा. राजेश, नागरिक सुरक्षा कोर के वरिष्ठ वार्डन अवतार सिंह, देशबंधु शर्मा, सुखविंद्र सिंह, रमेश सुखीजा, रमेश पंकज, अनुज काम्बोज, संजय शर्मा, दिनेश गुप्ता, शिक्षक शमशेर सिंह, सविता सिंह, उमा जासूजा, रविंद्र कुमार, पवन टंाक, केजी गुम्बर, रवि पुंडीर, श्रवण खापरा, राव इमरान, विजय दावड़ा, अनिल जैन, विजय दावड़ा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।